सिद्धार्थनगर/खेसरहा। खेसरहा थाना अंतर्गत स्थित अच्युतानन्द देवी प्रसाद पांडेय इंटर कॉलेज में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र विवेक मालवीय ने किया। खेसरहा पुलिस की तरफ से उपनिरिक्षक ददन राय ने बालिकाओ को सेल्फडिफेंस के बारे में जानकारी दी। बच्चों को हेल्प लाइन 1090 और डायल 100 के बारे में बताया गया। कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यायल के प्रबंधक श्री नरसिंह पांडेय ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल सुश्री प्रियंका सिंह व समस्त अध्यापक मौजूद थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






