बहराइच 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा वर्ष 2018 के लिए दिये जाने वाले सम्मानों यथा भारत-भारती सम्मान, लोहिया साहित्य सम्मान, हिन्दी गौरव सम्मान, महात्मा गाॅधी साहित्य सम्मान, पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान, अवन्ती बाई साहित्य सम्मान, साहित्य भूषण, लोक भूषण, कला भूषण, विज्ञान भूषण, विद्या भूषण, पत्रकारिता भूषण, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण, बाल साहित्य भारती सम्मान, सौहार्द सम्मान, हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान, विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान, मधुलिमये साहित्य सम्मान, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन सम्मान, विधि भूषण सम्मान तथा पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों एवं साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियाॅ आमंत्रित की गयी हैं। इसके अतिरिक्त 38 विधाओं/विषयों पर वर्ष 2018 में प्रकाशित हिन्दी की मौलिक पुस्तकें भी पुरस्कार के लिए आमंत्रित की गयी हैं। असके अलावा वर्ष 2018 में प्रकाशित महिला रचनाकार की कथाकृति के लिए पं. बद्रीप्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान प्रदान करने के लिए पुस्तक आमंत्रित की गयी है। इसके अन्तर्गत रू. 8000=00 की धनराशि प्रदान की जायेगी तथा 35 से 60 वर्ष के मध्य आयु वर्ग के रचनाकार अर्ह होंगे। यह सम्मान किसी कृतिकार को एक बार से अधिक प्रदान नहीं किया जायेगा। इसी प्रकार हिन्दी भाषा में गीत, मुक्तक, गज़ल, छन्दबद्ध कविता विधा में वर्ष 2015 में प्रकाशित पुस्तक के लिए राष्ट्रीय स्तर का हरिबंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान प्रदान किया जायेगा। इसके अन्तर्गत रू. 25000=00 की धनराशि प्रदान की जायेगी तथा 18 से 40 वर्ष के मध्य आयु वर्ग के रचनाकार अर्ह होंगे। यह सम्मान किसी कृतिकार को एक बार से अधिक प्रदान नहीं किया जायेगा। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रदान किये जाने वाले पुरस्कारों से सम्बन्धित विज्ञापन हिन्दी दैनिक अमर उजाला, दैनिक जागरण व हिन्दुस्तान के अंक दिनांक 02 जून 2019 में भी प्रकाशित कराया गया है। यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निदेशक शिशिर ने बताया कि उपर्युक्त सम्मानों के लिए संस्तुतियाॅ एवं पुस्तक निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6-महात्मा गाॅधी मार्ग, लखनऊ को 08 जुलाई 2019 तक भेजना अनिवार्य होगा। श्री शिशिर ने बताया कि संस्थान की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डाट यूपीएचआईएनडीआईएसएएनएसटीएचएएन डाट इन पर संस्तुति प्रपत्रों तथा पुरस्कारों से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






