लखीमपुर खीरी| के गोला गोकरननाथ में अखिल भारतीय साहित्य परिषद अवध प्रांत के द्वारा आयोजित भारत की साहित्य परंपरा पर व्याख्यान गोष्टी वरिष्ठ समाजसेवी वरुण अग्रवाल के आवास पर संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि विजय त्रिपाठी प्रांतीय अध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की लोकप्रिय अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि उमेश शुक्ला प्रांतीय महामंत्री सर्वेश पांडे प्रांतीय प्रचार मंत्री विशेष आमंत्रित सदस्य डॉक्टर जे एस सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग सी जी एन पी जी कॉलेज गोला द्वारिका प्रसाद रस्तोगी प्रांतीय मंत्री रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा की साहित्यकार एवं कवियों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा साहित्यकारों के कारण ही आज समाज को एक नई दिशा मिल रही है। जिससे राष्ट्र मजबूत हो रहा है उन्होंने साहित्यकारों एवं कवियों से अनुरोध करते हुए कहा कि देश भक्ति को बढ़ावा देने के लिए अपनी रचनाओं के माध्यम से देशवासियों को जागरूक करने का काम करें जिससे भारतीय संस्कृति का उत्थान हो सके। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पांडे उमेश शुक्ला डॉक्टर जे एस सिंह ने अपने विचार रखे
कार्यक्रम में संरक्षक संत कुमार बाजपेई जिला अध्यक्ष रमेश पांडे शिखर बृजेश तिवारी आनंद प्रकाश शुक्ला विनय प्रकाश शुक्ला शशीकांत मिश्रा सौरभ दिक्षित आलोक तिवारी महेंद्र वर्मा केके अवस्थी विमलेश मिश्रा डॉक्टर वेद प्रकाश अग्निहोत्री संजीव दिक्षित यतीश चंद्र शुक्ला शिप्रा खरे अभिषेक निष्कर्ष निलांबुज शुक्ला गुरुदेव शर्मा वीर सिंह चौहान विवेक पांडेय शिवम सिंह आदित्य गुप्ता वीरेंद्र सिंह शुभम शुक्ला रिंकू वर्मा ललित वर्मा प्रभात श्रीवास्तव गंगा सहित नगर के गणमान्य नागरिक साहित्यकार एवं कवि गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रमेश पांडेय शिखर ने किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






