Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 11:58:54 AM

वीडियो देखें

जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

बहराइच 26 जून। जनपद न्यायाधीश उपेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर के साथ जिला कारागार बहराइच का संयुक्त रूप से त्रैमासिक निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने पाकशाला, वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम, कारागार पीसीओ, बैरक संख्या 10 ए,बी व सी, बैरक 3 ए,बी,सी,डी व बैरक 4 ए,बी कारागार अस्पताल, सहित अन्य बैरकों का संघन निरीक्षण कर जायज़ा लिया। कारागार अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने अस्पताल के चिकित्सक डा. अनिल कुमार वर्मा से दवा आदि की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। कारागार में स्थापित पुस्तकालय का भी अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकरी प्राप्त करते हुए पुस्तकालय में पुस्तकों की संख्या में इज़ाफा कियेे जाने का सुझाव दिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सीजेएम नूरी अंसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव नवनीत कुमार भारती, करागार अधीक्षक एस.एन.त्रिपाठी, जेलर डी. के शुक्ला, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार वर्मा व एस.के. त्रिपाठी, डा. अनिल कुमार वर्मा व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *