लखीमपुर खीर| मितौली थाना क्षेत्र के बबौना गांव में चोरों ने शुक्रवार रात दो घरों का निशाना बनाया। चोर हजारों की नगदी सहित लाखों के सोने चांदी के जेवर, कीमती सामान, कपड़े आदि पर कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने भी मौका मुआयना कर लिया है। बबौना गांव के रहने वाले शिवकुमार सिंह के मकान को चोरों ने शुक्रवार रात निशाना बनाया। शिवकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सभी खाना सो गए। इसी दौरान रात करीब डेढ-दो बजे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। बताते है कि शिवकुमार के भाई रामकुमार के मकान के पीछे बने शौचालय के सहारे छत के रास्ते चोर घर में दाखिल हुए। चोरों ने रामकुमार के घर से पांच हजार की नगदी पार कर दी। इसके बाद चोरों ने शिवकुमार के यहां घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कमरों में रखी अलमारी व बक्सों को जमकर खंगाला। चोर शिव कुमार के यहां से 15 हजार की नगदी सहित सोने की चैन, हार, मंगल सूत्र, पायल तीन जोड़ी, बिछिया चार जोडी सहित करीब डेढ लाख का सामान पार कर ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर बेखौफ होकर फरार हो गए। सुबह सो कर उठ़ने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हो पाई।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






