Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, June 4, 2026 8:05:27 AM

वीडियो देखें

लखीमपुर खीरी| पुलिस अधीक्षक ने नीमगांव इंस्पेक्टर पान सिंह को किया लाइन हाजिर इंस्पेक्टर गौरीशंकर पाल को सौपी नीमगांव की कमान

लखीमपुर खीरी| पुलिस अधीक्षक ने नीमगांव इंस्पेक्टर पान सिंह को किया लाइन हाजिर इंस्पेक्टर गौरीशंकर पाल को सौपी नीमगांव की कमान
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार प्रांशु वर्मा की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी| खीरी जनपद की तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने नीमगांव इंस्पेक्टर पान सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है जबकि इंस्पेक्टर गौरीशंकर पाल को नीमगांव थाने की कमान सौंप दी है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने हैदराबाद इंस्पेक्टर ताहिर हुसैन को अपराध निरीक्षक पद पर थाना मैगलगंज भेज दिया है। वही सब इंस्पेक्टर कृपेन्द्र सिंह को मोहम्मदी कस्बा चौकी इंचार्ज बनाया है। जबकि सब इंस्पेक्टर अजय शर्मा को मैलानी थाना क्षेत्र की कुकरा पुलिस चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि नीमगांव इंस्पेक्टर पान सिंह काफी समय से अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में थे। थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव निवासी हरगोविंद ने भी चन्द रोज पहले नीमगांव इंस्पेक्टर पान सिंह पर बाइक चोरों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस खबर को न्यूज चैनल व अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबरों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने आखिरकार नीमगांव इंस्पेक्टर पान सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *