Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, October 22, 2026 12:44:50 AM

वीडियो देखें

डीपीआरओ की भूमिका की भी होगी जाॅच

डीपीआरओ की भूमिका की भी होगी जाॅच

बहराइच 22 जून। विकास खण्ड शिवपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरूही टेपरी एवं ग्राम पंचायत बेहड़ा में ग्राम निधि-1 से रू. 26,92,430=00 (रू. छब्बीस लाख बान्नबे हज़ार चार सौ तीस) का अनियमित आहरण एवं जाॅच समिति को अभिलेख उपलब्ध न कराने के आरोप में प्रधान ग्राम पंचायत बेहड़ा एवं प्रधान ग्राम पंचायत बरूही टेपरी तथा ग्राम पंचायत सचिव उमेश चन्द्र ग्राम पंचायत अधिकारी के विरूद्ध 21 जून 2019 को सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) दर्ज कराने के साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी उमेश चन्द्र के विरूद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित कर तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान ने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त बीडीओ शिवपुर के विरूद्ध कतिपय ग्राम प्रधानों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत किये जाने पर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मजिस्ट्रियल जाॅच संस्थित कर दी गयी है तथा बीडीओ शिवपुर का स्थानान्तरण भी कर दिया गया है। सीडीओ श्री चैहान ने बताया कि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में ग्राम निधि-1 से अनियमित आहरण के सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाये जाने पर पी.डी. डी.आर.डी.ए. की अध्यक्षता में जाॅच समिति गठित की गयी है। सीडीओ श्री चैहान ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सचेत किया है कि यदि इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *