बहराइच 22 जून। जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के सम्बन्ध में अभियान चलाकर समेकित कार्यवाही किये जाने के उद्देश्य से विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत खलीलपुर में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार योजनान्तर्गत टेड़ी नदी पुनरूद्धार कार्य का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात श्री कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच आर.पी. सिंह, कतर्नियाघाट के जी.पी. सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, उपायुक्त मनरेगा शेषमणि सिंह व अन्य अधिकारियों व मौजूद गणमान्य जन व ग्रामवासियों ने श्रमदान कर टेड़ी नदी के पुनरूद्धार कार्य में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों ने नदी के तट पर पौधरोपण भी किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






