सिद्धार्थनगर। आज पूरे विश्व में योग का डंका बज रहा है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। इसके बाद 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर चर्चा की थी। संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।
आज समूचे जिले में योग सभा का आयोजन किया गया।
खेसरहा ब्लाक पर योग सभा आज सुबह 6 बजे लगाई गई। जिसमे विकास खंड खेसरहा के अलग अलग गावों से लगभग 300 लोगो ने प्रतिभाग किया। योग की शुरुआत प्रार्थना से की गई। मुख्य संचालक के रूप में आर पी त्रिपाठी जी, दिनेशजी ने कार्यक्रम की शुरुवात की। दिग्विजय जी दिनेशजी ने लोगो के स्थान पर जा जा कर उन्हें सही ढंग से योगे करने के गुर सिखाए।
करीब दो घंटे लोगो ने योग किया। आर पी त्रिपाठी जी ने लोगो से रोज योग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप लोग यदि चाहे तो रोज इस परिसर में आकर मेरे साथ योग ककर सकते है।
इस अवसर पर राजेंद्र पांडेय जी, दिनेश शुक्ल,, प्रिंस पांडेय, अरविन्द पांडेय, मोनू चौबे, शैलेश पांडेय, विनोद यादव, ज्वाला समेत तमाम लोगो ने योग किया।
शिक्षा विभाग एवं विकास खंड खेसरहा के कर्मचारियों ने भी योग में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग से अध्यपाक श्री राजेश्वर मिश्रा जी, अजय वरनवार जी, उदयराज जी, रमेश जी, वीरेन्द्र जी, दिलीप जी, विकासजी, बृजेश कुमार जी ने उपस्थित होकर योग किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






