बहराइच 19 जून। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त, वाणिज्यकर, उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती अमृता सोनी की मौजूदगी में जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से 14 नई एम्बुलेन्स के काफिले को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शासन से प्राप्त हुई 108 सेवा की नई 14 एम्बुलेन्स को मार्ग दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जनपद के चिन्हित 14 दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के ब्लैक स्पाट पर 108 सेवा की 01-01 एम्बुलेन्स की व्यवस्था की गयी है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजीत चन्द्रा ने बताया कि यह एम्बुलेन्स सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र जरवल अन्तर्गत जरवल फ्लाईओवर, सी.एच.सी. फखरपुर अन्तर्गत टोल प्लाज़ा, सी.एच.सी. रिसिया अन्तर्गत अलिया बुलबुल, सी.एच.सी. हुज़ूपुर अन्तर्गत हुज़ूरपुर बाज़ार, जिला चिकित्सालय अन्तर्गत टिकोरा मोड़ व थाना दरगाह शरीफ, सी.एच.सी. विशेश्वरगंज अन्तर्गत थाना विशेश्वरगंज, सी.एच.सी. मोतीपुर अन्तर्गत गिरगिट्टी, सी.एच.सी. रमपुरवा अन्तर्गत बहराइच-सीतापुर हाई-वे, सी.एच.सी. चर्दा अन्तर्गत नानपारा-रूपईडीहा हाई-वे पर बाबागंज, सी.एच.सी. शिवपुर अन्तर्गत शिवुपर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटेहना अन्तर्गत पुलिस चैकी चिलवरिया, पी.एच.सी. गायघाट अन्तर्गत आसाम रोड व पी.एच.सी. रमवापुर अन्तर्गत थाना रानीपुर पर 108 सेवा की एम्बुलेन्स उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, डी.पी.एम. एन.एच.एम. डा. आर.बी. यादव सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






