लखीमपुर| मैगलगंज थाना क्षेत्र के भावदाग्रंट गांव में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। जमीनी विवाद को लेकर गांव में जमकर लाठी ड़डे चले। मारपीट में एक पक्ष की महिला सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। भावदाग्रंट के रहने वाले अर्जुन लाल का गांव के ही हीरालाल से खेत पर मेड़ को लेकर सुबह विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया था। इसके बाद दोनों अपने अपने घर चले आए। घर पर आने के बाद दोनों पक्ष फिर से भड़क गए। देखते ही देखते जमकर लाठी डंडे चलने लगे। बताते है कि अर्जुन के घर पर केवल महिलाएं ही थी। सूचना पाकर अर्जुन व उनका बेटा घर पर पहुंचें। अर्जुन ने आरोप लगाते हुए बताया कि हीरालाल के परिजनों ने एक राय होकर उसके घर पर धावा बोल दिया। हीरालाल के परिजनों ने लाठी डंडे से लैस होकर जमकर मारपीट की। मारपीट में अर्जुन लाल, सर्वेश कुमार, व बहू बंदना के चोटें आई है। पीड़ितों ने थाने पहुंच कर आप बीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़ितों को गम्भीर हालत में मितौली सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






