खागा कोतवाली के अर्न्तगत खासमऊ गांव निवासिनी सोनी पुत्री रामदयाल उम्र 16 वर्ष जो खागा नगर स्थित आशा सिंह इण्टर कालेज की छात्रा है। 30/05/2019 से सुबह 5 बजे से गायब है जो काफी खोजबीन करने के बाद भी लडकी के परिजनो को कोई सफलता नही मिली। परिजनो को जानकारी मिली कि गांव के ही निवासी पिन्टू पुत्र रामखेलावन उम्र 19 वर्ष के साथ गायब है जानकारी होने पर परिजनो ने खागा कोतवाली मे सुचना दी है। लडकी की शादी श्यामनगर कानपुर मे तय हुई थी 16/6/2019 को तिलक व 22/6/2019 को बरात आनी थी जो घर से 250000 / दो लाख पचास हजार रुपए नगद व 500ग्राम की पायल व हाफ पेटी घर से लेकर गायब है मीडिया की टीम ने गांव जाकर जांच पडताल की तो गांव वालाे ने बताया कि लडका बडा बत्तामीज किस्म का इंसान है। आरोपित के भाई ने भी इसके पहले गांव की लडकी को भगा ले गया था उस मामले मे भी गांव वालो ने सुलह समझाैता करवा दिया था। रामदयाल का कहना है कि प्रशासन मेरी पुत्री को सकुसल बरामद करे। अब यह दूसरी घटना है गांव के लोगो ने कहा कि आराेपी को पकडकर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






