सिद्धार्थनगर। ईद त्यौहार में मद्देनजर विकास खंड खेसरहा के बेलौहा बाजार, नासिरगंज, सकरपार, पेंडारी आदि बाजारों में सेवइयों की दुकानें जगह जगह सज गई है। लोग खूब हर्ष उल्लास के साथ नये नए कपडे और सेवइयों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों की रौनक काफी बढ़ गई है।
इस्लाम में ईद का दिन बहुत ही खुशी का दिन माना गया है। ईद के दिन बंदे न केवल अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं, बल्कि वे अपने और अपने करीबी लोगों के लिए अल्लाह से दुआ भी करते हैं।
ईद-उल-फित्र का दिन पवित्र रमज़ान माह के बाद आता है, जब सभी लोग पूरे माह रमज़ान के रोज़े रखने के बाद अल्लाह से दुआ करते हैं।
ईद का शरीयत के अनुसार बहुत महत्व है साथ ही ईद सामाजिक भाईचारा भी बढ़ाती है। पूरी दुनिया में मुसलमानों को दूसरे महज़ब के लोग खासतौर पर ईद की शुभकामनाएं देते हैं।
ईद के दिन की एक विशेषता यह भी है कि शहर के लोग एक विशेष नमाज़ अदा करते हैं जिसके लिए वे शहर में एक स्थान पर एकत्रित होते हैं, इसे 'ईदगाह' कहा जाता है। इस नमाज़ के बाद सभी लोग गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं। ईद की खुशियां बच्चों में खासतौर पर देखी जा सकती हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






