भीरा कोतवाली इलाके में एक युवक नहर में नहाते समय पानी में डूब गया। लोगों ने उसे देख लिया और बाहर निकाला। लेकिन उसकी हालत नाजुक हो चुकी थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घरवालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाके के गांव गड़रियनपुरवा निवासी दौलत राम (22) पुत्र रामविलास नहर में नहाने गया था। नहर में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह पानी में डूबने लगा। उसके बचाने के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने उसे देख लिया। तब तक वह पानी में डूब गया। लोगों ने नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसे बाहर निकाल लिया गया। लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
घरवालों को मामले की खबर दी गई। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंच गए। घरवाले उसे भीरा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका इलाज हुआ। लेकिन इलाज से उसकी हालत नहीं सुधरी तो उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर वापस आ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि दौलत राम मजदूर करता था। इसी से उसके घर का खर्च चलता था। दौलत की अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी जमीन नदी में कट गई थी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






