गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसूलपुर पनाह के आगे नहर के किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी अनुसार मालपुर अलीगंज गोला मार्ग पर स्थित गांव रसूलपुर पनाह के आगे नहर के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणो द्वारा शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अलीगंज पुलिस बल के साथ तत्काल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृत अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त नही हो सकी है। अलीगंज पुलिस ने आसपास के गांवो के ग्रामीणो से पूछताछ कर अज्ञात व्यक्ति पहचान का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






