जंगबहादुरगंज इलाके में एक और अनोखी शादी सामने आई। इसमें घरवालों ने प्रेमी युगल को एक साथ पकड़ लिया और उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। लड़कीवालों ने लड़के के घरवालों को बुलाया और दोनों का निकाह करा दिया। जंगबहादुरगंज चौकी के गांव बरखेरियाजाट निवासी अजमत का बेटा तुगलक पास में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। उसे लड़की के घरवालों ने पकड़ लिया। घरवालों ने लड़का और लड़की को एक कमरे में बंद कर दिया। रात तीन बजे लड़के के परिजनों को सूचना दी गई। सब लोग मौके पर पहुँच गये। गांव से प्रधान अब्दुल करीम को भी मौके पर बुला लिया गया।
दोनों परिवारों के बीच बात हुई। दोनों परिवारों ने तय किया कि उनकी शादी करा दी जाए। तुरन्त ही मौलवी को बुलाकर निकाह करवा दिया गया। निकाह में गांव के रतीपल, पप्पू गुप्ता, शारुख मंसूरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। दोनों परिवार एक ही समुदाय के हैं। लड़के का पिता शादी से कुछ नाराज है। लड़का अपने नाना जाफ़र के यहां रह रहा है। अक्सर देखने को मिलता है कि जब कहीं प्रेमी युगल एक साथ पकड़े जाते हैं तो उनके परिवार वालों के बीच तलवारें खिंच जाती है। मामला कोर्ट कचहरी तक जाता है। कई मामलों में तो प्रेमी युगल को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। खीरी जिले में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें अगर प्रेमी युगल एक साथ पकड़े गए तो उनकी हत्या कर दी गई। लेकिन इस शादी ने समाज को एक नसीहत दी है। प्रेमी युगल पकड़े गए। घरवालों ने उनकी शादी करा दी। पुलिस को सूचना देने की भी जरूरत नहीं आई
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






