महराजगंज। जनपद महराजगंज की धरती पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत प्रियंका नहीं ये आंधी है,देश की इंदिरा गांधी है। अपनी दादी की शक्लोसूरत कुदरत ने प्रियंका गांधी को दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी स्व. हर्षवर्धन की पुत्री सुप्रिया को महराजगंज लोकसभा सीट पर जीत दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी सबसे पहले सिब्बन लाल सक्सेना की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मंच पर पहुचते ही पूरा पाण्डाल राहुल गांधी प्रियंका गांधी की की नरो से गुंज उठा। उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी लोगों से मिलते जुलते मंच पर पहुंची। अपने स्वभाव से सबका मन मोह लिया। भाषण के दौरान भी चेहरे पर मुस्कुराहट यह बता रही थी कि महराजगंज की जनता ने भाजपा के प्रत्याशी पंकज चौधरी को 25 वर्ष तक सांसद बनाया परन्तु पंकज चौधरी के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है।
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पीएम मोदी झूठ की बुनियाद पर राजनीति करते हैं। वह सिर्फ बड़ी बड़ी बातें हैं। गरीबों के खाते में 15 लाख नहीं आया। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। पूंजीपति दोस्तों को पीएम फायदा पहुंचा रहे हैं। बिजली कम मिल रही है और बिल ज्यादा आ रहा है।
चीनी मिले बंद बंद पड़ी है।
जनसभा में कांग्रेस की महासचिव ने कहा कि गन्ना किसान बेहाल है। पीएम को उनका दु:ख दर्द समझ में नहीं आ रहा है। वह तो उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। चीनी मिलें बंद हो गईं। बकाया भुगतान नहीं हुआ लेकिन सरकार खामोश है।
महिला सुरक्षा का दावा खोखला
महिलाओं के सुरक्षा की बात भाजपा करते हैं लेकिन इनके नेता ही खुद महिलाओं पर अत्याचार करते हैं। प्रियंका गांधी ने महिला की बात कर पीएम मोदी पर निशाना साधा तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने भाजपा के महिला सुरक्षा के दावे के खोखला बताया।
रहे हैं। पीएम ने नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन पांच साल में उन्होंने पांच करोड़ लोगों की नौकरी छीन ली। किसान बीमा के दस हजार करोड़ उद्योगपतियों की जेब में डाल चुके हैं। यूपी के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योग-धंधों को चौपट कर दिया। पांच लाख लोगों की रोजी-रोटी छिन गई। ऐसे लोग जब शहर से निराश होकर गांव लौटे तो यहां मनरेगा में भी रोजगार नहीं मिला। कांग्रेस नेता ने लोगों से ऐसी सरकार बनाने का आह्वान किया जो सबके साथ न्याय करे। कहा कि कांग्रेस जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती। वह विकास की राजनीति करती है। पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्री तनु श्री प्रियंका गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत का समर्थन करने की बात की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






