लखीमपुर भीरा रोड पर सोमवार की रात एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि पेड़ जड़ से उखड़ गया। बोलेरो खाई में पलट गई। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव मुड़ियाखुर्द में रहने वाले संतोष (28) पास के गांव पकरिया में रहने वाले अनिल की शादी में खीरी थाना क्षेत्र के गांव जगसड़ गए थे। बताया जाता है कि देर रात संतोष बोलेरो से वापस घर आ रहे थे। उनकी बोलेरो में नौ लोग और सवार थे। बोलेरो जब फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में सुंदरवल के आगे निकली, तभी चालक को नींद आ गई।
बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया। बोलेरो आगे जाकर दूसरे पेड़ से टकरा कर खाई में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार संतोष की मौके पर मौत हो गई। जबकि गौरी शंकर, आकाश, जितेंद्र, वीरेंद्र, संदीप, अजीत और शिव रतन समेत नौ लोग जख्मी हो गए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में जिन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उनको प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






