इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने भगवान दीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज में रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनाट का का जन्म दिवस मनाया। इस दौरान वाद -प्रतिवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये गए। डॉ. रविन्द्र नाथ सचिव रेडक्रॉस खीरी ने छात्राओं को रेडक्रॉस के सिंद्धान्तों की जानकारी दी एवं उन्हें स्वयंसेवी बनने के लिए प्रेरित किया l मुख्य अतिथि डॉ रविन्द्र शर्मा ने विश्व रेडक्रॉस दिवस 2019 की थीम व्हाट डू यू लव अबाउट रेडक्रॉस पर प्रकाश डाला।
आर्येंद्र पाल सिंह आजीवन सदस्य ने रेडक्रॉस खीरी के कार्यों पर प्रकाश डाला l जिला समंवयक आरती श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2019 के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा लखनऊ में मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, निदेशक उद्योग रविन्द्र नायक, सभापति रेड क्रॉस सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने खीरी के उल्लेखनीय कार्यों के लिए रेडक्रॉस खीरी टीम को लखनऊ में अवार्ड देकर सम्मानित किया है। इस दौरान रेडक्रॉस खीरी के आजीवन सदस्यों डॉ. रविन्द्र शर्मा, आर्येंद्र पाल सिंह, अनुराग सक्सेना, विजय यादव, कुलदीप सिंह, महेश कुमार, एवं स्वमसेवी शोभित गुप्ता, बबिता सक्सेना, अंकुर श्रीवास्तव, मंजू वर्मा, विनीत रस्तोगी, पूजा गुप्ता, सहित तमाम स्वमसेवियों को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम प्रधानाचार्य अंजली श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। संचालन क्षमा टंडन ने किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






