Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 12:38:25 AM

वीडियो देखें

एसडीएम सदर ने गेहूॅ क्रय केन्द्र डीहा का किया निरीक्षण

एसडीएम सदर ने गेहूॅ क्रय केन्द्र डीहा का किया निरीक्षण

बहराइच 13 मई। उप जिलाधिकारी सदर कीर्ति प्रकाश भारती ने गेहॅू क्रय केन्द्र संघ डीहा तथा गेहूॅ क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लि. डीहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गेहॅू क्रय केन्द्र संघ डीहा के केन्द्र प्रभारी पंकज कुमार शुक्ला अनुपस्थिति पाये गये जिसके लिए चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गये। गेहूॅ क्रय केन्द्र पर समुचित पेयजल की व्यवस्था न पाये जाने पर भी मौके पर ही केन्द्र व्यवस्थापक को तत्काल आवश्यक प्रबन्ध किए जाने के निर्देश दिया गया। संघ डीहा के केन्द्र के निरीक्षण के दौरान गेहूॅ क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति डीहा के केन्द्र प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि 64 किसानों से अब तक 3456.50 कुंतल गेहूॅ खरीदा गया है। जिसमें से 32 सौ कंुतल गेहूॅ एफसीआई गोदाम को भेजा जा चुका है। अब तक क्रय केन्द द्वारा 37.30 लाख रूपये का भुगतान अवशेष है शीघ्र ही अवशेष रूपये का भी भुगतान भी सुनिश्चित करा दिया जायेगा। इसी प्रकार गेहूॅ क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति डीहा के निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि अब तक 68 किसानों 3739 कु. गेहूॅ की खरीद की जा चुकी है रू. 37.50 लाख का भुगतान किया जाना अवशेष है शीघ्र ही अवशेष का भी भुगतान सुनिश्चित करा दिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी श्री भारती ने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि शासन के मानक के अनुसार केन्द्र पर सभी आवश्यक प्रबन्ध किए जाए। क्रय केन्द्र पर किसी आने वाले किसानो व उनके पशुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *