Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 12:38:25 AM

वीडियो देखें

30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

बहराइच 13 मई। आॅल बैंक ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान बहराइच में आयोजित 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि लीड बैंक प्रबन्धक बलराम साहू द्वारा 26 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साहू ने मौजूद प्रशिक्षणार्थियों को बैंक की ऋण योजनाओं एवं मुद्रा जैसी योजनाओं के माध्यम से अपने रोज़गार को आगे बढ़ाये जाने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर आरसेटी निदेशक आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्त में आयोजित की गयी परीक्षा में श्रीमती शीबा परवीन व श्रीमती रमावती को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय तथा कु. फूलजहां, रूखमीना, नीतू अवस्थी एवं श्रीमती नीलम देवी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। श्री गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि स्वरोज़गार प्रारम्भ कराने की दिशा में बैंकों के माध्यम से आवश्यकतानुसार ऋण दिलाने में भी मदद की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा भेजा गया था। सभी महिलाएं विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत विभिन्न समूहों से जुड़ी हुईं भी थीें। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्कूल ड्रेस के निर्माण कार्य से जोड़ना है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *