मितौली ब्लाक के बटलरगंज गांव में गहाई करा रही एक महिला की गम्भीर रुप से घायल हो गई। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खून अधिक बह जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मैगलगंज थाने की पुलिस चौकी फत्तेपुर के गांव बटलरगंज के रहने वाले मुनीश कुमार गुरुवार को अपने खेत में थ्रेसर से गेहूं की गहाई कर रहे थे। उनकी पत्नी उमा देवी भी खेत गई हुई थी। बताते है कि गेंहूं लगाते समय उमा देवी का हाथ थ्रेशर में फंस गया। इससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गई। आनन फानन में उन्हें एम्बुलेंस से मितौली सीएचसी पहुंचाया गया। प्रथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर गांव के ही मालती का बताया जा रहा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






