बहराइच 04 मई। प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा/वरिष्ठ कोषाधिकारी, बहराइच अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि 56-बहराइच (अ.जा) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखों की तृतीय व अंतिम जाॅच 03 मई 2019 को की गयी है। सभी 10 प्रत्याशियों द्वारा 03 मई 2019 तक व्यय की गयी धनराशि का विवरण देते हुए श्री प्रजापति ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के अक्षयवरलाल द्वारा रू. 21,74,605=00, निर्दल शिवनन्दन द्वारा रू. 24,962=00, समाजवादी पार्टी के शब्बीर बाल्मीकि द्वारा रू. 20,25,020=00, निर्दल जनार्दन गोंड द्वारा रू. 19,269=00, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सावित्री बाई फूले द्वारा रू. 14,14,318=00, निर्दल गुर प्रसाद द्वारा रू. 31,591=00, राष्ट्रीय क्रान्ति पार्टी के राम सागर द्वारा रू. 45,430=00, शिव सेना की रिन्कू साहनी द्वारा रू. 45,220=00, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जगदीश कुमार सिंह द्वारा रू. 71,749=00 तथा राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी (यूनाईटेड) के मौजी लाल द्वारा रू. 25,224=00 की धनराशि व्यय की गयी है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री प्रजापति द्वारा जानकारी दी गयी है कि प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत किये गये व्यय विवरण को जिला सूचना विज्ञान, केन्द्र बहराइच (एन.आई.सी.) द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट के लिये उपलब्ध लिंक पर अपलोड किया जायेगा साथ ही एक प्रतिलिपि सूचना पटल पर भी लगायी जायेगी। श्री प्रजापति ने बताया कि कोई भी व्यक्ति रिटर्निंग अधिकारी से रू. 1=00 प्रति पृष्ठ का भुगतान कर किसी भी अभ्यर्थी के व्यय रजिस्टर की प्रति प्राप्त कर सकता है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






