Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, October 21, 2026 6:57:52 PM

वीडियो देखें

सामान्य व पुलिस प्रेक्षक ने की प्रत्याशियों व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक

सामान्य व पुलिस प्रेक्षक ने की प्रत्याशियों व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक

बहराइच 26 अपै्रल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने तथा भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रभावी आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किये गये सामान्य प्रेक्षक मिथलेश कुमार व पुलिस प्रेक्षक एम.आर. घूर्ये ने वृहस्पतिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में 56-बहराइच (अ.जा.) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों, अभिकर्ताओं व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

प्रेक्षक द्वय की ओर से जानकारी दी गयी कि फ्री एण्ड फेयर निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षकों की तैनाती की गयी है। सभी प्रत्याशी या राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के संज्ञान में यदि निर्वाचन की शुचिता को प्रभावित करने जैसी कोई घटना संज्ञान में आती है तो इसकी सूचना आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षकों के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी दें। फ्री एण्ड फेयर इलेक्शन सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग कटिबद्ध है। प्रेक्षक द्वय ने कहा कि यदि किसी प्रत्याशी को किसी प्रकार की कोई शिकायत है तो सामान्य प्रेक्षक के मोबाइल नम्बर 8765002478 व पुलिस प्रेक्षक के मोबाइल नम्बर 8765001024 पर सूचित करने के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में व्यक्तिगत रूप जानकारी दे सकते हैं।

बैठक के दौरान प्रेक्षक द्वय ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को जानकारी दी कि 27 अपै्रल 2019 से स्ट्रांगरूम के सामने उम्मीदवारों की उपस्थिति में ईवीएम की तैयारी का कार्य किया जायेगा तथा प्रक्रिया की शुचिता को सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से ई.वी.एम. तैयारी की सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। प्रत्याशी स्वयं अथवा उनके अभिकर्ता तैयारी कार्य के समय मौजूद रह सकते है। बैठक के दौरान प्रत्याशियों द्वारा व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में बतायी गयी कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसुरेश वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रवीन्द्र कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, प्रेक्षकों के लाइजनिंग आफिसर्स, प्रत्याशी, प्रत्याशियों के अभिकर्ता व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *