बहराइच 25 अप्रैल। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के चुनाव खर्च हेतु प्रत्याशियों द्वारा की गई माॅग के परिप्रेक्ष्य में व्यय प्रेक्षक डा. राजी एन.एस. के निर्देशानुसार 08 वस्तुओं/सेवाओं की दरों का निर्धारण कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सुरेश वर्मा ने बताया कि साईकिल रिक्शा मय लेबर रू. 600=00, बैट्री रिक्शा मय लेबर रू. 1,000=00, बोलेरो एसी रू. 1565=00, बोलेरो नान एसी रू. 925=00, गेट निर्माण रू. 1100=00, मजदूरी नान टेक्निकल रू.350=00, तोरण का निर्माण रू. 250=00 तथा ट्रैक्टर-ट्राली का किराया मय डीजल रू. 1000=00 प्रतिदिन की दर से निर्धारित किया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






