गोण्डा। दिनांक 21.02.2019 को थाना को0 नगर जनपद गोण्डा के गायत्रीपुरम क्षेत्र में 2 युवको की गला रेतकर निर्मम हत्या करने की सनसनी खेज घटना हुई थी। यह घटना पुलिस के लिये बहुत बडी चुनौती थी। इस हत्याकांड से शहर गोण्डा में दहशत व भय का माहौल उत्पन्न हो गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आर0पी0सिंह ने इस दोहरे और जघन्य हत्याकांड को चुनौती के रूप में लिया तथा प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए मुख्य अभियुक्त श्यामू कोरी पर गिरफ्तारी हेतु 50,000-/ का पुरस्कार भी घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं के पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण कार्यवाही को कराते हुए मात्र 20 घण्टे में हत्याकांड के सभी 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कराकर जेल की सलाखो के पीछे भिजवाया था। पुलिस अधीक्षक ने इस सनसनी खेज वारदात के सभी अभियुक्तों के विरूद्ध और अधिक कठोर कार्यवाही करने के निर्देश क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक को0 नगर को दिये थे। जिसके परिपेक्ष्य में को0 नगर गोण्डा द्वारा इस हत्याकांड के 08 अभियुक्तों- 01. श्यामू कोरी, 02. विशाल कोरी, 03. संदीप कोरी, 04. धर्मेन्द्र कुमार भारती, 05. संदीप कुमार, 06. अमरजीत वर्मा, 07. ओमकार, 08. शिवशरण के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध रासुका के आदेश को जिला कारागार गोण्डा में तामील कराया जा चुका है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






