बहराइच 30 मार्च। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र बहराइच में जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार प्रथम रेण्डमाइज़ेशन का कार्य किया गया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सुरेश वर्मा, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी शोभनाथ वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर कीर्ति प्रकाश भारती, पयागपुर के राम चन्द्र यादव, कैसरगंज के रामजीत मौर्य, महसी के सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी, मोतीपुर (मिहींपुरवा) के बाबू राम, अधि.अभि. जलनिगम बी. राम, तकनीकी निदेशक एन.आई.सी. सैय्यद अंसार हैदर रिज़वी सहित अन्य अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि श्रवण कुमार शुक्ला, बहुजन समाज पार्टी से प्रदीप कुमार गौतम, आर.एल.डी. से समीर खाॅ, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से हकीक सलमानी, समाजवादी पार्टी से ज़फरउल्लाह खाॅ ’बन्टी’, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से गोपीनाथ व भगौती प्रसाद कैराती मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






