पुलिस अधीक्षक बहराइच डाँ0 गौरव ग्रोवर महोदय द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर बहराइच श्री अजय प्रताप व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर श्री त्रयम्बंकनाथ दूबे के कुशल निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व स्वाट टीम के सहयोग मु0अ0सं0-90/19 धारा 153 ए भादवि मे अभियुक्त मोहित साई पुत्र ओम प्रकाश श्रीवास्तव निवासी महाजनी टोला थाना को0 नगर जनपद फैजाबाद (अयोध्या) को दिनांक 17.03.19 को समय 12.15 बजे दो नक्का मोड़ गोण्डा फैजाबाद रोड पर गिरफ्तार किया गया।
ज्ञातव्य है कि अभियुक्त मोहित उपरोक्त द्वारा एक गाना गाया गया था जो तेजी से सोशल मीडिया/ यूट्यूब पर वारयरल हो रहा था जिसके सम्बन्ध मे लोग द्वारा अपत्ति प्रकट की गयी थी इस गाने से आगामी होली त्योहार मे सौहार्द बिगड़ने की प्रयास किया जा सकता था।
बरामदगी टीम-
1. एक अदद मोबाईल
2. एक अदद CD
गिरफ्तारकर्ता टीमः-
1. निरीक्षक विनोद कुमार यादव प्रभारी स्वाट टीम बहराइच।
2. निरीक्षक मनीष कुमार पाण्डेय स्वाट टीम बहराइच।
3. उ0नि0 धर्मेन्द्र वालियान थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच।
4. हे0का0 काजी अफजाल अख्तर स्वाट टीम बहराइच।
5. का0 विजय नरायन तिवारी स्वाट टीम बहराइच।
6. का0 जितेन्द्र यादव स्वाट टीम बहराइच।
7. का0 ज्ञान बहादुर सिंह स्वाट टीम बहराइच।
8. का0 नवनीत कुमार मिश्र स्वाट टीम बहराइच।
9. का0 सुनील कुमार यादव स्वाट टीम बहराइच।
10. का0 मो0 अख्तर स्वाट टीम बहराइच।
11. का0 रवि प्रताप यादव सर्विलांस सेल बहराइच।
12. का0 प्रदीप कुमार सर्विलांस सेल बहराइच।
13. का0 नितिन अवस्थी सर्विलांस सेल बहराइच।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






