श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच *डॉ 0 गौरव ग्रोवर* द्वारा अवैध कार्यो की रोकथाम व अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देशो के सम्बन्ध में *श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री रबीन्द्र सिंह, व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय महसी के निर्देशन में थानाध्यक्ष रामगांव श्री जीतेन्द्र कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर के अभियान के दौरान मुखविर की सूचना पर ग्राम राजापुर नाला के पास झाडी के पीछे दबिश दी गई तो दविश के दौरान अवैध शराब बनाते हुये 1.सलमान पुत्र मुन्ना निवासी सुन्दर निवासी मोहम्मद नगर थाना रामगांव जनपद बहराइच हाल पता नाजीर पुरा थाना को0 नगर जनपद बहराइच 2. बलवन्त पुत्र अमीरे निवासी वशीरगांज थाना को0नगर जनपद बहराइच को हिरासत मे लिया गया उसके कब्जे से शराब बनाने की भट्टी मय उपकरण व 6 प्लास्टिक की पिपिया मे करीब 240 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई तथा मौके पर 1000 लीटर लहन नष्ट की गई। जिस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 97/19 धारा 60(2) आवकारी अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनो अभियुक्त सलमान व बलवन्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया।
*बरामदगी सम्बन्धित मुकदमो से –*
1.06 अदद पिपिया मे करीब 240 लीटर कच्ची शराब।
2.शराब बनाने के उपकरण व भट्टी।
3.1000 लीटर लहन नष्ट किया गया।
*अभियुक्त का नाम व पताः-*
1.सलमान पुत्र मुन्ना निवासी सुन्दर पता मोहम्मद नगर थाना रामगांव जनपद बहराइच।
2.बलवन्त पुत्र अमीरे निवासी वशीरगांज थाना को0नगर जनपद बहराइच।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1. एस.ओ. श्री जितेन्द्र कुमार सिंह थाना रामगाँव जनपद बहराइच।
2.उ0नि0 दिग्विजय यादव थाना रामगांव जनपद बहराइच।
3.हे0का0 वीरेन्द्र कुमार यादव थाना रामगांव जनपद बहराइच।
4.का0 अवनीश विक्रम सिंह थाना रामगांव जनपद बहराइच।
5.का0 ओकार चौरसिया थाना रामगांव जनपद बहराइच।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






