Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, April 20, 2025 11:28:11 PM

वीडियो देखें

तेंदुए के बढ़ रहे हमलों से लोगों में आक्रोश, किसान ने 10 मिनट तक किया तेंदुए से संघर्ष 

तेंदुए के बढ़ रहे हमलों से लोगों में आक्रोश, किसान ने 10 मिनट तक किया तेंदुए से संघर्ष 

सुरजीपुरवा सेमरीघटही गांव निवासी एक किसान रविवार सुबह खेत जा रहा था। तभी तेंदुए ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। किसान ने 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाया। आसपास के लोग भी लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। इस पर तेंदुआ किसान को घायल कर जंगल की ओर भाग गया। किसान तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी है। लगातार बढ़ रहे हमलों से लोगों में आक्रोश है। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरीघटही सुरजीपुरवा गांव निवासी रामभवन (32) पुत्र शंकर रविवार सुबह सात बजे खेत की रखवाली के लिए जा रहा था। रामभवन घर से 300 मीटर की दूरी पर पहुंचा। तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने पीछे से रामभवन को जकड़ लिया। रामभवन शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। किसान 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करता रहा। आवाज सुनकर आसपास के अन्य लोग दौड़ पड़े। सभी ने हांका लगाते हुए मशाल जलायी। इस पर तेंदुआ किसान को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में जख्मी रामभवन को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य मोतीपुर पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में किसान का इलाज चल रहा है। क्षेत्र में बार-बार हो रहे हमले से गांव के लोग काफी दहशत में हैं।
प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले की जानकारी मिली है। वन क्षेत्राधिकारी एके त्यागी को गांव भेजकर जांच कराई जा रही है। पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *