बहराइच 10 मार्च। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु विभिन्न मदों/सामग्रियों की दरों का निर्धारण किये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सुरेश वर्मा ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान उपयोग में आने वाले विभिन्न मदों एवं सामग्रियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित मदों की जानकारी प्रदान करते हुए बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों को निर्धारित दरों की सूची उपलब्ध करायी गयी। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किये गये विभिन्न मदों/सामग्री की दर पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा सहमति व्यक्त की गयी।
बैठक के दौरान राजनैतिक दलों को व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने प्रत्याशियों के खाता खोलने तथा उक्त खाता के माध्यम से ही निर्वाचन व्यय किये जाने तथा व्यय लेखा के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए अपील की कि व्यय लेखा के मिलान के लिए निर्धारित की जाने वाली तिथियों में आवश्यक अभिलेखों के साथ अवश्य आयें। उन्होंने बताया कि निर्वाचन व्यय के लिए प्रत्याशियों का पृथक खाता खोले जाने के सम्बन्ध में बैंकों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अशोक कुमार, अवर अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. चन्द्र प्रताप, पूर्ति निरीक्षक हरिश्चन्द्र दुबे व अन्य सम्बन्धित अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री नन्हे लाल लोधी, बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद गौतम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष भगौती प्रसाद कैराती, समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव जफर उल्लाह खाॅ ‘बन्टी’, राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष डा. अज़ीम उल्लाह खा, एनसीपी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर कुमार व महामंत्री मौजीलाल, आरएलडी के उपाध्यक्ष आर.ए. सिद्दीकी मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






