बहराइच 23 फरवरी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के सफल क्रियान्वयन हेतु उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव व सदस्य श्रीमती सरोज प्रसाद का 26 फरवरी 2019 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष व सदस्य 26 फरवरी 2019 को साॅय 06ः00 बजे बहराइच पहुॅच जायेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी 2019 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे जनपद में खाद्यान्न गोदाम/उचित दर दुकानों/प्राथमिक विद्यालय/आॅगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर अपरान्ह 02ः00 बजे समीक्षा करेंगे। तत्पश्चात प्रेस वार्ता करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






