बहराइच 21 फरवरी। प्रदेश मुख्यालय स्थित लोक भवन में आयोजित आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों के महत्वपूर्ण कार्यक्रम को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्बोधित किये गये कार्यक्रम का जनपद के ब्लाक मुख्यालयों एवं नगर पालिका परिषद, बहराइच के सभागार में सजीव प्रसारण का अवलोकन किया गया। निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्देश दिये गये थे कि जनपद के समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों पर स्थित सभागार में टी.वी. की व्यवस्था कर सजीव प्रसारण का अवलोकन आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कराया जाय।
उल्लेखनीय है कि जनपद बहराइच में जिलाधिकारी शम्भु कुमार व मुख्य विकास अधिकारी राहुल पाण्डेय के दिशा निर्देशन में समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों के अलावा नगर पालिका परिषद बहराइच में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण का अवलोकन कराया गया। इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी, गणमान्य जन तथा बड़ी संख्या में आॅगनबाड़ी कार्यत्रियों द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड के लिए 01-01 नोडल अधिकारी नामित किये गये थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा अधि.अधि. न.पा.परि. बहराइच द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






