पुलिस अधीक्षक बहराइच डा0 गौरव ग्रोवर महोदय द्वारा आज दिनांक 13.02.2019 को पुलिस लाईन में माह जनवरी का अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न थानों एवं प्रकोष्ठो से आए हुए पुलिस कर्मियों से समस्याओं के बारे में जानकारी करके उनके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात जनपद में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। जनपद मे अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री एवं अवैध खनन जैसे अपराधो पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु समस्त प्र०नि०/ थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए। जनपद के अनावरित को शेष अभियोगों का त्वरित अनावरण हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी प्र०नि०/थानाध्यक्ष को बताया गया की वह विवेचनाओं, पुराने प्रार्थना पत्रों, जनशिकायत एवं आई.जी.आर.यस. द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करें। इस सम्बंध में महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारीगण को विशेष रुचि रखकर सतत निगरानी हेतु निर्देशित किया गया। थानेदारों द्वारा जनसुनवाई में लापरवाही न बरती जाय। आई. जी. आर. यस. डिफाल्टर एवं सी श्रेणी में नहीं होने चाहिए। आगंतुकों के बैठने की उत्तम व्यवस्था की जाए व मित्रवत व्यवहार की जाय। सभी थानाध्यक्ष प्रत्येक दिन थाने पर जनता दर्शन के समय उपस्थित होकर जनसुनवाई हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी थाने में गोकसी की घटना नहीं होना चाहिए। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही की जाए। अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों पर कठोर कार्यवाही की जाए। पुलिस कर्मियों को दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने हेतु विशेष जोर दिया गया। शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध रोकथाम सम्बन्धी प्रचार प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, निरोधात्मक कार्यवाही में गुण्डा/ गैगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दुओं पर,निर्देश दिये गये। पुरस्कार घोषित अपराधियों के बारे में जानकारी ली गयी तथा उनकी गिरफ्तारी करने के लिए भी निर्देश दिये गये। गम्भीर मामले जो अनावरण हेतु शेष हैं, उनके शीघ्र अनवारण किया जाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अजय प्रताप, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रवीन्द्र सिंह, सीओ नानपारा श्री अरुण चन्द्र, सीओ महसी श्री शंकर प्रसाद, सीओ कैसरगंज श्री त्रिवेणी प्रसाद दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रमाकान्त पाण्डेय, प्रधान लिपिक श्री कल्याँण दीक्षित, प्रभारी आंकिक शाखा, प्रभारी मीडिया सेल श्री शेष मणि पांडेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार सिंह व जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






