बहराइच 08 फरवरी। उप निदेशक कृषि डा. आर.के. सिंह ने बताया कि कृषि निदेशालय द्वारा जनपद बहराइच के लिए 253 सोलर पम्प के लक्ष्य का आवंटन किया गया है। डा. सिंह ने बताया कि निदेशालय स्तर से जारी लक्ष्य के क्रम में विकास खण्डवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए समस्त सहायक विकास अधिकारी (कृषि/कृयिा रक्षा), प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार, प्रा. सहायक ग्रुप-सी/व.प्रा.स.ग्रुप-बी तथा बी.टी.एम./ए.टी.एम. को निर्देशित किया गया है कि लक्ष्यानुसार लाभार्थियों का चयन/सत्यापन कर सूची तैयार कर लें। उन्होंने बताया कि आनलाइन चयन से छूटे एवं ‘‘पहले बैंक ड्राफ्ट लाओं पहले सोलर पम्प पाओ’’ सम्बन्धी शासनादेश शीघ्र ही जारी किया जाना संभावित है।
उप निदेशक कृषि डा. सिंह ने बताया कि जनपद के लिए 02 एच.पी.डी.सी. के 175, 02 एच.पी.ए.सी. के 25, 03 एच.पी.डी.सी. के 25, 03 एच.पी.ए.सी. के 25 तथा 05 एच.पी.ए.सी. के 03 सोलर पम्प का आवंटन किया गया है। डा. सिंह ने बताया कि विकास खण्ड चित्तौरा, बलहा के लिए 13-13, पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, तेजवापुर एवं रिसिया के लिए 16-16, नवाबगंज के लिए 11, मिहींपुरवा के लिए 35, शिवपुर के लिए 18, महसी व जरवल के लिए 20-20, फखरपुर के लिए 21, कैसरगंज के लिए 22 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उप निदेशक श्री सिंह ने बताया कि दो एच.पी. डी.सी. व 02 एच.पी. ए.सी. सोलर पम्प के लिए निर्धारित कुल लागत रू. 1,24,420=00 के सापेक्ष केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का अनुदान रू. 87,094=00 तथा लाभार्थी कृषक का अंश रू. 37,326=00, तीन एच.पी. डी.सी. सोलर पम्प के लिए निर्धारित कुल लागत रू. 1,88,600=00 के सापेक्ष केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का अनुदान रू. 1,32,020=00 तथा लाभार्थी कृषक का अंश रू. 56,580=00, तीन एच.पी. ए.सी. सोलर पम्प के लिए निर्धारित कुल लागत रू. 1,84,554=00 के सापेक्ष केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का अनुदान रू. 1,29,188=00 तथा लाभार्थी कृषक का अंश रू. 55,366=20, पाॅच एच.पी. डी.सी. सोलर पम्प के लिए निर्धारित कुल लागत रू. 2,43,590=00 के सापेक्ष केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का अनुदान रू. 97,436=00 तथा लाभार्थी कृषक का अंश रू. 1,46,154=00 लाभार्थी का अंश होगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






