Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, October 21, 2026 12:57:22 AM

वीडियो देखें

स्कूल वाहनों के संचालन में सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन का अनुपालन न करने पर होगी मान्यता समाप्त: जिलाधिकारी 

स्कूल वाहनों के संचालन में सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन का अनुपालन न करने पर होगी मान्यता समाप्त: जिलाधिकारी 

बहराइच 04 फरवरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करती हुईं जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने निर्देश दिया कि जनपद में मा. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार समस्त स्कूल वाहनों का संचालन सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के लिए सभी सम्बन्धित स्कूलों के जिम्मेदारान से बात की जाय और उन्हें इस आशय की नोटिस निर्गत की जाय कि वाहनों के संचालन में मा. सर्वोच्च न्यायालय के गाइड लाइन की अनदेखी करने पर विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से जनपद में संचालित सभी टैªक्टर ट्रालियों पर रिफलेक्टर लगवाये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी कि चीनी मिल प्रबन्धकों तथा ईंट भट्ठा स्वामियों की ओर से बताया गया है कि मिलों एवं भट्ठा पर आने वाले क्रमशः 50 व 70 प्रतिशत वाहनों पर रिफलेक्टर टेप व पंजीयन चिन्ह अंकित कराने की कार्यवाही की जा चुकी है। शेष कार्य शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अवशेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाय साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारी इस कार्य का सत्यापन भी करें। बैठक में यह भी जानकारी दी गयी कि नगर पालिका द्वारा टैक्सी स्टैण्ड के लिए नगर क्षेत्र में 05 स्थलों (गोलवाघाट, झिंगहाघाट, कैलाश होटल के निकट, दोनक्का चैराहा तथा हुजूरपुर मार्ग पर चर्च के निकट) का चयन कर लिया गया है। बोर्ड की आगामी बैठक में कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2018 में हिट एण्ड रन मामलों में मृत व्यक्तियों को सोलेशियम स्कीम 1989 के अन्तर्गत 03 प्रकरणों में आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी है। शेष 02 प्रकरणों में तहसील सदर व पयागपुर में जाॅच की कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम के स्तर से आख्या प्राप्त होते ही आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एसडीएम से समन्वय स्थापित कर अतिशीघ्र प्रकरणों का निस्तारण करायें।

एआरटीओ (प्रशासन) ने जानकारी दी कि जनपद में 04 से 10 फरवरी 2019 तक 30वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के आयोजन हेतु कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। जिसके अनुसार स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच से 04 फरवरी को सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ हो गया है। जबकि 05 को कलेक्ट्रेट परिसर से मोटर साईकिल रैली निकाली जायेगी, 06 को बिना हेल्मेट एवं बिना रिफ्लेक्टर वाहनों की सघन जाॅच, 07 को उ.प्र.रा.स.परि. निगम बहराइच परिसर में चालक प्रशिक्षण एवं नेत्र परीक्षण शिविर, 08 को जनपद के समस्त स्कूलों में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित शपथ दिलायी जायेगी, 09 को नवोदय विद्यालय में स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात सम्बन्धी जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यशाला का आयोजन होगा तथा 10 फरवरी को झिंगहाघाट स्थित प्राइवेट बस स्टैण्ड पर चालक प्रशिक्षण तथा नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाय तथा यातायात जागरूकता से सम्बन्धित पैम्फलेट का वितरण भी करायें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि रोडवेज़ पर स्थापित शौचालयों के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात कर उसका नाम व मोबाइल भी दीवार पर अंकित करा दिया जाय।

जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेन्सियों को निर्देश दिया कि समस्त ब्लैक स्पाट्स पर दुर्घटना बाहुल्य, हास्पिटल, एम्बुलेन्स, निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र के बोर्ड लगवायें, आईआरसी कोड के अनुसार सुधारीकरण की कार्यवाही कर थर्ड पार्टी आडिट भी कराया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सुधारीकरण के पश्चात सम्बन्धित ब्लैक स्पाट्स पर दुर्घटनाओं का सर्वेक्षण भी कराया जाय। उन्होंने इस प्रक्रिया को निरन्तर जारी रखते हुए सभी चिन्हित स्थलों पर तत्काल संकेतक बोर्ड स्थापित कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी मार्गों पर सड़क प्रयोगकर्ताओं की जानकारी के लिए अस्पताल, स्कूल, ग्राम बाज़ार, भीड़-युक्त आदि से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के संकेत बोर्ड आगामी तीन माह के अन्दर स्थापित करा दिये जायें साथ ही एक्सप्रेस-वे की तरह सभी राजमार्गों पर गति-सीमा के संकेतक बोर्ड लगाये जायें।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवीन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर नरेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. पाण्डेय, डीआईओएस राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी, एआरटीओ प्रशासन वीरेन्द्र सिंह व एआरटीओ प्रवर्तन अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *