बहराइच 30 जनवरी। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आई.जी.आर.एस.) की शिकायतों के निस्तारण में रूचि न लेने के कारण जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कड़ा रूख अख्तिार करते हुए जिल के 04 अधिकारियों जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रिसिया तथा खण्ड विकास अधिकारी विशेश्वरगंज का अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा ने बताया कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रदेश में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आई.जी.आर.एस.) लागू की गयी है। आईजीआरएस का निस्तारण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता है। श्री वर्मा ने बताया कि समीक्षा के दौरान बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा निस्तारण में लापरवाही बरते जाने पर वेतन रोके जाने की कार्रवाई की गयी है। श्री वर्मा ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आईजीआरएस अन्तर्गत प्राप्त प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करायें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






