Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 1:56:46 AM

वीडियो देखें

एडीएम व सीवीओ ने किया अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बिलासपुर का निरीक्षण 

एडीएम व सीवीओ ने किया अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बिलासपुर का निरीक्षण 

बहराइच 30 जनवरी। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह ने संयुक्त रूप से विकास खण्ड तेजवापुर के ग्रामसभा बिलासपुर में स्थापित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय गोश्रय स्थल में कुल 26 गोवंश रखे पाये गये जिसमें सभी नर पशुओं का बधियाकरण व टैगिंग का कार्य 24 जनवरी 2019 को पशु चिकित्साधिकारी तेजवापुर एवं खैराबाजार द्वारा कराया जा चुका है। आश्रय स्थल मंे पशुओं को चारा खाने के चरही एवं पानी पीनेे के लिए हैण्डपम्प छाया हेतु पेड़ लगे है। चारे के लिए ग्राम प्रधान द्वारा पुवाल का उपयोग किया जा रहा है। निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान सावित्री देवी, पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिरूद्ध सिंह व खैराबाजार डा. धीरज कुमार वर्मा मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *