बहराइच 21 जनवरी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी माला श्रीवास्तव द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 56-बहराइच (अ.जा.) एवं 57-कैसरगंज (आंशिक) के लिए रिटर्निंग आफिसरों/सहायक रिटर्निंग आफिसर्स की नियुक्ति कर दी गयी है।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी बहराइच माला श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 56-बहराइच (अ.जा.) के जिलाधिकारी बहराइच को रिटर्निंग आफिसर तथा उप जिलाधिकारी नानपारा, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर), उप जिलाधिकारी महसी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी एवं उप जिलाधिकारी सदर को सहायक रिटर्निंग आफिसर तथा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 57-कैसरगंज (आंशिक) के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी गोण्डा को रिटर्निंग आफिसर तथा उप जिलाधिकारी पयागपुर एवं उप जिलाधिकारी कैसरगंज को सहायक रिटर्निंग आफिसर के पदीय दायित्वों/कर्तव्यों के निर्वहन हेतु अधिसूचित किया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






