Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:21:06 PM

वीडियो देखें

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मार्च को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मार्च को

बहराइच 21 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाध्धीश उपेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के तत्वावधान में 09 मार्च 2019 को प्रातः 10ः00 बजे से सिविल कोर्ट परिसर बहराइच में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से जनपद न्यायालय में लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रमय लिखत अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं, वैवाहिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद, सेवानिवृतिक लाभों से सम्बन्धित विवाद, अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) तथा प्रीलीटिगेशन धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली, टेलीफोन बिल्स प्रकरणों, श्रम विवादों, अन्य शमनीय वाद, वैवाहिक व अन्य सिविल वादों का अधिकाधिक संख्या में निसतारण किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव ने आमजन से इस आयोजन का अधिकाधिक लाभ उठाये जाने का अनुरोध किया है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *