Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 5:59:18 AM

वीडियो देखें

पीएम मोदी दो दिवसीय भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे जापान की राजधानी टोक्यो

पीएम मोदी दो दिवसीय भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे जापान की राजधानी टोक्यो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात की. पीएम मोदी दो दिवसीय भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को ही जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे हैं. आज मोदी और शिंजो आबे होटल माउंट फुजी में गर्मजोशी से मिले. पीएम मोदी ने शिंजो आबे को तोहफे में हैंडीक्राफ्ट कटोरी और दरी भेंट की. पीएम मोदी यामांशी स्थित शिंजो आबे के हॉलीडे होम विला पहुंचे.इससे पहले टोक्यो पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ उनकी बैठक दोनों देशों के मजबूत रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ेगी. 2014 के बाद सम्मेलन के लिए मोदी की यह तीसरी यात्रा है.दोनों देशों के बीच रविवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी और द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘शिंजो आबे के साथ 5वें वार्षिक सम्मेलन के लिए टोक्यो पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. जापान उन कुछ देशों में शामिल है, जिसके साथ भारत वार्षिक सम्मेलन करता है. यह हमारे संबंधों की असाधारण मजबूती को दिखाता है.’इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘टोक्यो पहुंच गया हूं. मैं आश्वस्त हूं कि यह यात्रा भारत और जापान के मजबूत रिश्ते में नया अध्याय जोड़ेगी.’ जापान रवाना होने से पहले शुक्रवार को बयान जारी कर मोदी ने कहा, ‘जापान हमारा मूल्यवान सहयोगी है. हमारा जापान के साथ विशेष सामरिक और वैश्विक गठजोड़ है. जापान के साथ हमारे आर्थिक और सामरिक सहयोग में हाल के वर्षो में काफी बदलाव आया है.’उन्होंने कहा, ‘जापान के साथ हमारी विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी है. जापान के साथ हमारे आर्थिक और सामरिक सहयोग में हाल के वर्षो में पूरी तरह से परिवर्तन आया है. आज हमारा सहयोग काफी गहरा और उद्देश्यपूर्ण है. भारत और जापान के बीच सहयोग हमारी एक्ट ईस्ट नीति और मुक्त, खुले व समावेशी हिन्द प्रशांत क्षेत्र के प्रति साझी प्रतिबद्धता पर आधारित है.उन्होंने बताया कि सितंबर 2014 में उनकी प्रधानमंत्री के रूप में पहली जापान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ यह 12वीं बैठक होगी. मोदी ने कहा, ‘हमारे बीच यह पूरक भाव ही भारत और जापान को विजयी युग्म बनाता है. जापान आज के समय में भारत के आर्थिक और प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण में सबसे विश्वसनीय सहयोगी है.’उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड कॉरिडोर और समर्पित फ्रेट गलियारा जैसी परियोजनाएं दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय और मजबूत आर्थिक सहयोग को दर्शाते हैं. उन्होंने कहा कि जापान हमारे देश में स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी राष्ट्रीय पहलों में बढ़कर सहयोग कर रहा है. जापानी निवेशकों का भारत के आर्थिक भविष्य में भरोसा बना हुआ है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *