Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 12:23:24 PM

वीडियो देखें

दलित प्रेम सिर्फ दिखावा, दलितों के घर अपना भोजन और बर्तन लेकर खाने जाते हैं भाजपाई: मायावती

दलित प्रेम सिर्फ दिखावा, दलितों के घर अपना भोजन और बर्तन लेकर खाने जाते हैं भाजपाई: मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है कि भाजपा का दलित प्रेम केवल दिखावा है। भाजपा नेता दलितों के घर अपना भोजन और अपना बर्तन लेकर खाना खाने जाते हैं। सच तो ये है कि वो दलितों की परछाई से भी दूर ही रहना चाहते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतापगढ़ दौरे पर थे जहां उन्होंने एक दलित के घर भोजन किया, जिस पर मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रतिक्रिया दी। मायावती ने कांग्रेस को भी नहीं बख्शा और कहा कि पहले कांग्रेस के लोग ऐसा करते थे और अब भाजपा के लोग करते हैं। अपनी इस हरकत से वो उस गरीब दलित का ही आटा गीला करने का काम कर रहे हैं। दलितों की जिंदगी पर कोई असर नही पड़ रहा है। ऐसे में इसे नाटकबाजी न नहीं तो और क्या कहा जाएगा?
मायावती ने कहा कि दो अप्रैल को हुए भारत बंद की सफलता के बाद भाजपा ने जिस तरह से दलितों व आदिवासियों के खिलाफ कार्रवाई की है वो साबित करती है कि भाजपा की सरकारों का रवैया दलितों व आदिवासियों के प्रति कितना ज्यादा हीन और विद्वेषपूर्ण है। बसपा सुप्रीमो मायावती के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों में फूट डालना चाहती है लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाएगी। ।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *