Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:08:35 PM

वीडियो देखें

दिल्ली-चंडीगढ हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 4 खिलाड़ियों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

दिल्ली-चंडीगढ हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 4 खिलाड़ियों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

आज सुबह लगभग 4 बजे दिल्ली-चंडीगढ हाइवे पर सिंधु बॉर्डर के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर और खंभे से टकरा गई जिसमें खिलाड़ियों समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई. कार में पावर लिफ्टिंग के वर्ल्ड चैंपियन सक्षम यादव समेत 6 लोग सवार थे. हादसे में सक्षम यादव और रोहित बाली नाम के खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है. रोहित बाली का कल जन्मदिन भी था. सक्षम यादव का इलाज दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.पहले इन सभी को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बाद में मैक्स अस्पताल शालीमार बाग के लिए रेफर कर दिया गया. लेकिन इसके बाद इन्हें जल्द ही ट्रॉमा सेंटर भेजा गया.एक्सिडेंट स्विफ्ट डिजायर कार के डिवाइडर और खम्भे से टकराने की वजह से हुआ. पुलिस के द्वारा ऐसी आशंका जताई जा रही है कि स्विफ्ट डिजायर कार का बैलेंस बिगड़ने की वजह से ये हादसा हुआ.इस पूरे मामले में अलीपुर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है. अभी तक जो शिनाख्त हो पाई है उसके अनुसार हरीश, टिंकू, सूरज और टीकमचंद की मौत हो गई और सक्षम व बाली दी खिलाड़ी गम्भीर घायल है.पावरलिफ्टिंग एथलीट टीकमचंद की बहन ने बताया कि उन्होंने बीती रात ही घर पर फोन कर सुबह घर आने की बात कही थी. जिसके बाद सुबह उन्हें इस हादसे के बारे में जानकारी मिली. जिसके बाद से परिवार वालों का बुरा हाल है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *