शाहजहांपुर, बंटो के साथ ईश्वर ने क्रूर मजाक किया। जिस पति की दीर्घायु के लिए उसने निर्जला व्रत रखा था, करवा चौथ के दिन ही उसका सुहाग उजड़ गया। खुदागंज क्षेत्र में वाहन का इंतजार कर रहे उसके पति की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर स्वजनों को सूचना दी।
क्षेत्र के चिरचिरा गौटिया गांव निवासी संजीव कुमार बुधवार सुबह करीब छह बजे बरेली जाने के लिए क्षेत्र के ही दियुरिया गांव के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी। कुचलता हुआ चला गया। कुछ देर बाद जब खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। करीब एक घंटा बाद शव की शिनाख्त कराई गई। पत्नी बंटो ने बताया कि मजदूरी कर जैसे-तैसे परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। बेटा किशन व अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वकार अहमद ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Janpad Shahjahanpur se jitendra Kumar Kashyap ki report
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






