Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:06:20 PM

वीडियो देखें

आयुक्त ने किया सी.एच.सी. जरवल का निरीक्षण कोविड-19 टीकाकरण कार्य का लिया जायज़ा

आयुक्त ने किया सी.एच.सी. जरवल का निरीक्षण कोविड-19 टीकाकरण कार्य का लिया जायज़ा
बहराइच 16 जनवरी। मण्डलायुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा एस.वी.एस. रंगाराव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जरवल का औचक निरीक्षण कर यहाॅ पर संचालित किये जा रहे कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम सत्र का जायज़ा लिया। टीकाकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने टीकाकरण के लिए की गयी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। आयुक्त श्री रंगाराव ने निर्देश दिया कि टीकाकरण कार्य के दौरान पूरी सावधानी बरती जाय साथ ही शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल का अनुपालन किया जाय। निरीक्षण के दौरान आयुक्त को बताया गया कि सी.एच.सी. के डाॅ. पीताम्बर लाल मौर्य को प्रथम टीका लगाया गया है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, सी.एच.सी. जरवल कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. निखिल सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *