Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:59:25 PM

वीडियो देखें

आर-सेटी में सम्पन्न हुआ 06 दिवसीय बी.सी. सखी प्रशिक्षण प्रशिक्षणार्थियों को डीएम द्वारा वितरित किये गये प्रमाण-पत्र

आर-सेटी में सम्पन्न हुआ 06 दिवसीय बी.सी. सखी प्रशिक्षण  प्रशिक्षणार्थियों को डीएम द्वारा वितरित किये गये प्रमाण-पत्र

बहराइच 26 अप्रैल। इण्डियन बैंक स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच में आयोजित 06 दिवसीय बी.सी. सखी (बैंक मित्र) प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने उपायुक्त एनआरएलएम संजय सिंह, लीड बैंक प्रबन्धक अमित गौरव व आरसेटी के निदेशक आशीष कुमार गुप्ता के साथ 34 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया।

डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी बी.सी. सखी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि बी.सी. सखियों द्वारा पूर्णमनोयोग से प्राप्त किये गये प्रशिक्षण से आने वाले दिनों में उनके कार्य क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी। डॉ. चन्द्र ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का आहवान किया कि जिस कार्य क्षेत्र में कार्य करें पूरे मनोयोग से करंे। डीएम ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। हमारे सामने तमाम मिसाले मौजूद हैं कि दृढ़ इच्छा शक्ति और ईमानदारी से किये गये प्रयासों से कई लोगों ने छोटे छोटे कार्यों से बड़ी बड़ी उपलब्धियॉ हासिल की हैं। हमें और आपकों ऐसे लोगों से सबक लेना होगा।

डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को अधिक से अधिक रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में किये गये प्रयासों का परिणाम है कि जनपद सहित सम्पूर्ण प्रदेश में लोगों के लिए अधिक से अधिक रोज़गार के अवसर पैदा किये गये। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भी उसी श्रृंखला की एक कड़ी है। डॉ. चन्द्र ने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस अवसर पर का भरपूर लाभ उठायें तथा आमजन को भी सरकार की मंशानुरूप फेसीलिटेट भी करें।

उल्लेखनीय है कि 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को ‘‘एक ग्राम पंचायत एक बी.सी.’’ के अर्न्तगत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत प्रशिक्षण के लिये भेजा गया था। प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी महिलाएं विभिन्न ब्लाक के अर्न्तगत विभिन्न समूहों से जुड़ी हुई हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *