रुपईडीहा बहराइच। बांके जिले के नेपालगंज शहर में स्थित एक होटल में नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह संस्था द्वारा भारत नेपाल खुला सीमा में दोनों देशों के नागरिकों को हो रही परेशानी और उसका समाधान नामक वाद संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें दोनों देशों के सीमा क्षेत्र में बसने वाले पत्रकार, समाजसेवी और ब्यापारियों सहित दर्जनों बुद्धजीवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव झा रहे एवं कार्यक्रम सैंयोजक नेपाली पत्रकार विनोद गुप्ता रहे एवं संचालन राम जी पाठक ने किया। मुख्य अतिथि राजीव झा ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों देशों की सीमाओं के बारे में जानने के लिए दोनों देशों की सरकारों ने मिलकर आठ लोगो की टीम गठित की थी जिसमे 4 लोग नेपाल की तरफ से व 4 लोग भारत की तरफ से थे।जिसमें दोनों देशों के उच्च अधिकारी व न्यायाधीश जैसे लोग शामिल थे जो कभी न तो सीमा पर आए और न ही कभी जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की क्या ऐसे लोग सीमा क्षेत्र के लोगो की दुश्वारियों एवं कठिनाइयों के बारे में जान पाएंगे इसलिए मैं भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में ही कार्यक्रम करके इस क्षेत्र की दिक्कतों को जानने की कोसिस कर रहा हूँ जिससे इन परेशानियों को सरकार के सामने रख सकू।कार्यक्रम को दोनों देशों के सीमा क्षेत्र में रहने वाले बुद्धजीवियों ने संबोधित किया जिसमें नेपाल की तरफ से नेपालगंज उपमहानगरपालिका के उपचेयरमैन कमरुद्दीन राई, पूर्व ब्यापार संघ अध्यक्ष नंदलाल वैश्य, विनोद मैनाली,विनोद अग्रहरी, डॉ विनोद कर्ण,सरोज तमांग ,रविन्द्र शुक्ला,आरिफ अंसारी,अशोक कोइराला तथा भारतीय पक्ष से पत्रकार मनीराम शर्मा संजय कुमार वर्मा आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम में भारत की तरफ से पत्रकार सुरेन्द्र कुमार मदेशिया, शेर सिंह कसौधन इरशाद हुसैन, रईस अहमद, महबूब अहमद , राम जी सोनी, सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।
*भारत नेपाल सीमा पर हो रही दिक्कतों के समाधान के लिए दोनों देशों की 14 सदस्यों की टीम गठित*
नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे दोनों देशों के नागरिकों की सहमति से सीमा पर हो रही आम जानो की दिक्कतों के समाधान के लिए 14 सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई जिसमें 7 लोग भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र के व 7 लोग नेपाली क्षेत्र के शामिल हुए जो दोनों देशों के नागरिकों की सीमा क्षेत्र में हो रही परेशानियों को समन्धित विभाग में जाकर उसका समाधान करेंगे।इस कमेटी में दोनों देशों के बुद्धिजीवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।इस टीम में भारत की तरफ से पत्रकार मनीराम शर्मा, रईस अहमद, शेर सिंह कसौधन,संजय कुमार वर्मा,इरशाद हुसैन, महबूब अहमद व रामजी सोनी को शामिल किया गया वही नेपाल की तरफ से नन्द लाल वैश्य,ललित रौनियार, आरिफ अंसारी,आशीष गुप्ता आशीष आनंद कर्मचार्य,मेराज अहमद हिमाल व सरोज कुमार तमांग को रखा गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






