Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, April 21, 2025 12:47:49 PM

वीडियो देखें

महराजगंज। नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

महराजगंज। नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट

जनपद महराजगंजमे भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर से शांति मार्च जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास के नेतृत्व में निकाला गया जो दुर्गा मंदिर परिसर से निकल कर मुख्यालय पर पहुचकर जनसभा में तब्दील हुआ। कार्यकर्ताओ का अपार जनसैलाब विपरीत मौसम में भी काफी उत्साह में भारत माता की जय के नारे लगाते हुए और मैं नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का समर्थन करता हूँ, व इंडिया सपोर्ट सी ए ए के नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम करोड़ो लोगो को सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान करेगा। इस अधिनियम के बारे में बहुत बड़ी भ्रांति फैलाई जा रही है कि यह बिल माइनॉरिटी के खिलाफ है। यह बिल विशेषकर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है। जबकि ऐसा नही है जो देश के मुसलमान है उनके लिए इस देश मे किसी चिंता का कोई सवाल ही नही है। भारत की संस्कृति और देश की 130 करोड़ लोगों की भावनाओं के अनुरूप नागरिकता संशोधन अधिनियम 2020 पारित किया गया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित सभी विपक्ष सी ए ए ए को लेकर एक झूठ और भ्रम फैला रहा है। उन्होंने कहाकि नागरिकता कानून की जरूरत ही नही पड़ती यदि कांग्रेस ने आज़ादी के वक्त देश का बंटवारा धार्मिक आधार पर न करवाया होता। विशिष्ट अतिथि सांसद पंकज चौधरी ने संबोधित करते हुए कहाकि नागरिकता संशोधन कानून में आज़ादी के बाद से अफगानिस्तान,पाकिस्तान व बांग्लादेश से आये ऐसे हिन्दू, सिख,जैन,बौद्ध,पारसी शरणार्थीयो को नागरिकता से सम्मान व गरिमा देने का प्राविधान है जिन्हें जबरन धर्म परिवर्तन, नरसंहार व अपनी बहन बेटियों के मान सम्मान को बचाने के लिए भागकर भारत मे शरण लेनी पड़ी। उन्होंने कहाकि साल 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने दर्ज़नो बार सदन में माना है कि पाकिस्तान में हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों जैसे जैन सिख बौद्ध पारसी जैन व हिन्दू धर्म पर अत्याचार हुए है। किंतु वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस ने कोई कदम नही उठाया यही नही उसकी सहयोगी सपा ने भी उसके सुर में सुर मिलाया। उन्होंने कहाकि राम मनोहर लोहिया जी ने भी माना था कि भारत मे विस्थापित होकर आए हिन्दू ओ के खिलाफ पाकिस्तान में अत्याचार हुआ और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए किंतु लोहिया के विचारधारा पर चलने वाले लोगो ने भी उनके मूल्यों को दरकिनार कर वोट बैंक के चक्कर मे लोहिया जी के सपनो की हत्या करते हुए पूरे प्रदेश में हिंसा और आगजनी का तांडव मचाया। उन्होंने कहाकि तीन तलाक,राम मंदिर, 370, नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019, तथा अपने घोषणापत्र में जो भी वादे भारतीय जनता पार्टी ने किया था उसे पूरा कर रही है विपक्ष को कोई अवसर नही मिल रहा। हताशा में सी ए ए का विरोध किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने अध्यक्षीय संबोधन में कहाकि सी ए ए पूरी तरह से संविधान के मूल्यों और भारतीय संस्कृति, परंपरा के अनुरूप है। पिछले 5 वर्षो में मोदी सरकार के कार्यकाल में 566 से अधिक मुसलमानो को भारत की नागरिकता दी गई। फिर भी कांग्रेस, सपा व बसपा बार बार झूठ बोल कर दुष्प्रचार कर रहे है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति में भेद भाव के लिए कोई जगह नही है। बसपा सुप्रीमो ने तो दलितों को वोट बैंक समझकर हिंसा की आग में झोंक दिया, उन्हें इस कानून की सही जानकारी तक नही है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस, सपा,बसपा सहित अन्य विपक्षी दलो के द्वारा देश व प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाह, भ्रम,और झूठ की राजनीति का जवाब देने के लिए प्रदेश में जनता के बीच सी ए ए का सच बताने के लिए जनजागरण अभियान भी चलाया और आज शांति मार्च व जनसभा के माध्यम से सच बताने का कार्य हो रहा है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने सबोधन मे कहाकि विपक्ष समाज मे भ्रम फैलाकर क्षुद्र स्वार्थो की राजनीति कर रहा है। फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहाकि यदि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा नही किया होता तो इस कानून की आवश्यकता ही नही पड़ती। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहाकि गांधी जी के मानवीयता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण मोदी जी की सरकार ने दिया है। आज के विभाजित वैश्विक परिदृश्य में यह अनुपम उदारहण है जिसमे धर्म के आधार पर भारत विभाजन का दंश झेल रहे अगणित परिवारों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा यह कानून। सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने भी संबोधित किया। इस जनसभा को विभाग प्रचारक सुरजीत जी जिला कार्यवाह नौतनवा विजयपति, जिला संचालक रामशंकर गुप्त, संघ जिला प्रमुख हरिश्चन्द्र, कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्त, समीर त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान,अल्पसंख्यक मोर्चा के कुर्सेद अंसारी, रही मासूम राजा, ऋषि त्रिपाठी, जिले के प्रवासी मौऊ जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता अजय कुमासर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, रामाज्ञा निषाद, अंगद गुप्ता, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल,प्रदीप सिंह,जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय,बच्चू लाल चौरसिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु पांडेय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद,किसान मोर्चा के क्षेत्रय उपाध्यक्ष विवेका पांडेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान अधिवक्ता सचिदानंद घन त्रिपाठी,रमेश मिश्र,देवेंद्र पांडेय, मण्डल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, भोला मल्ल, राजेशयदाव, नन्हे सिंह,अजय सिंह,दिलीप शर्मा, रणधीर सिंह, रूपेश शर्मा, सुरेंद्र पांडेय, शेष नाथ सिंह,दीपक चौधरी, गुलाब चौरसिया, डब्बू सिंह, चंदू सिंह, दीपक पांडेय,अभिषेक पांडेय के अलावा तमाम संगठनों के पदाधिकारी, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *