महराजगंज। जनपद महराजगंज जिले में 19 ईट भट्ठा संचालकों के विरुद्ध केस दायर करते हुए प्रत्येक भट्ठा मालिकों पर 1.62 लाख का जुर्माना लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष में 223 चिमनी का संचालन हुआ। इसमे से 190 चीनी संचालकों ने राशि जमा कर दी। इसके बाद विभाग ने राशि नही जमा करनेवाले 33 संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। खनन विभाग का कहना है कि इन चिमनी संचालकों ने वर्ष 2018-19 का समेकित राजस्व अब तक जमा नही कराया है। सर्टिफिकेट केस की सुनवाई के बाद इनकी संपत्ति जब्त कर नीलम के प्रक्रिया के तहत 24 फिसदी ब्याज के साथ इनसे राशि वसूली जायेगी। चिमनी संचालकों को प्रतिवर्ष 74 हजार500 सौ रुपये समेकित राजस्व के रुप में खनन विभाग में जमा करना अनिवार्य है। इन लोगों ने वर्ष 2018-19 मे चिमनी का संचालन किया। लेकिन प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी विभाग को राशि नही जमा किया। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद 14 संचालकों ने पुनः राशि जमा कर दिया। 19 लोगों ने राशि नही दी तो विभाग ने नीलाम पत्र दायर किया है। इस कार्यवाही के तहत एक चिमनी से 1 लाख 62 हजार 887 रुपये जुर्माना सहित वसूले जायेंगे। इसके अलावा जिले में बिना निबंधन के बडी संख्या में ईट चिमनी संचालित है जो बिना लाइसेंस के बेरोकटोक चल रहे हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






