महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र सिधवारी गांव के विश्रामपुर में सोमवार की शाम को 18-20 की संख्या में महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं। जिस खेत में वह धान की रोपाई कर रही थीं उसी में हाईटेंशन बिजली तार का खंभा है। सायं पौने छह बजे जैसे ही महिलाएं व लड़कियां खेत से निकल कर पंपिंगसेट से पानी पीने जा रही थीं। उसी समय हाईटेंशन तार की बिजली क्षतिग्रस्त इंसुलेटर के सहारे खंभे से खेत में उतर गई। खेत में पानी भरा था। पल भर में ही खेत में बिजली का प्रवाह हो गया। जिससे लक्ष्मी पुत्री राजेन्द्र (17), राधिका पुत्री राजेन्द्र (18), सोनी पुत्री रामचंद्र (18), वंदनी पुत्री रामनयन (18) व सुभावती पत्नी प्रहलाद (45) है। सभी पिचरखी टोला हड़हवा की रहने वाली हैं। मृतकों में लक्ष्मी व राधिका दोनों सगी बहन हैं।
देखिये वीडियो – मॉब लिंचिंग को अलग अलग चश्मे से क्यूँ देख रही है बीजेपी सरकार?
इस घटना से दहशत का माहौल है। धान की रोपाई करने पहुंचे लोगों ने बताया कि आसपास के कई खेत में धान की रोपाई हो रही थी। उस समय स्थिति सामान्य थी। सायं पौने छह बजे जिस खेत में हाई टेंशन तार का खंभा लगा हुआ था उसमें रोपाई कर रही लड़कियां अचानक छटपटा कर गिरने लगीं। अन्य खेतों में धान की रोपाई कर रही महिलाएं विद्युत स्पर्शाघात के प्रभाव में आने लगी। इससे भगदड़ मच गया। जिस खेत में बिजली का खंभा था सभी में चार लड़कियां व एक महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई। गुस्साए लोगों ने शव को सडक मे रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 फरेंदा नौगढ़ जाम कर दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान.फरेंदा. सीओ, फरेंदा थानाध्यक्ष सहित आसपास के अनेक थाने से पुलिस की टीम पहुंची।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






